फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसला: 'क्या चीन ने पार की थी सीमा?' सवाल पूछने से राज्यसभा सचिवालय ने रोका, सुब्रमण्यम स्वामी का दावा

Wed, 01 Dec 2021 09:52 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यसभा सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि कोई मसला संवेदनशील होता है तो सचिवालय संबंधित मंत्रालय की सिफारिश के आधार पर काम करता है। यह काफी समय से चली आ रही परंपरा है।
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बुधवार (एक दिसंबर) को दावा किया कि राज्यसभा सचिवालय ने उनके द्वारा एक सवाल पूछने पर रोक लगा दी। इसके पीछे राष्ट्र हित का हवाला दिया गया। स्वामी का कहना है कि उन्होंने लद्दाख चीनी सेना द्वारा सीमा पार करने को लेकर सवाल पूछा था। राज्यसभा सचिवालय का कहना है कि यह एक संवेदनशील मसला है। ऐसे में संबंधित मंत्रालय की सिफारिश के आधार पर ही जवाब दिया जा सकता है। 

मोदी सरकार को लगातार घेर रहा विपक्ष

गौरतलब है कि पिछले साल जून में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प के बाद से विपक्ष भी लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल इस मुद्दे पर एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उस दौरान उन्होंने कहा था कि किसी ने भी भारत की सीमा में प्रवेश नहीं किया और न ही देश के किसी भी इलाके पर कब्जा किया। बता दें कि लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई भिड़त को लेकर विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर हमले कर रहा है। साथ ही, चीन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। 

स्वामी ने ट्वीट करके दी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, सुब्रमण्यम स्वामी ने इस संबंध में एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मैंने सवाल पूछा था कि क्या चीनी सेना ने लद्दाख में सीमा पार की थी, लेकिन राज्यसभा सचिवालय ने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया, जो बेहद दुखद है। इसके पीछे राष्ट्र हित का हवाला दिया गया।'
विज्ञापन

 

राज्यसभा सचिवालय ने दी यह जानकारी

इस मसले के संबंध में राज्यसभा सचिवालय ने सफाई पेश की। सचिवालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यदि कोई मसला संवेदनशील होता है तो सचिवालय संबंधित मंत्रालय की सिफारिश के आधार पर काम करता है। यह काफी समय से चली आ रही परंपरा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें