फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP Politics: कोविड वैक्सीन पर सिद्धारमैया के बयान पर भाजपा का तंज, सांसद सिरोया बोले- फेक न्यूज फैला रहे सीएम

Fri, 04 Jul 2025 01:20 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

भाजपा सांसद लहर सिंह सिरोया ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर कोविड वैक्सीन को लेकर फर्जी बयान देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी भ्रामक टिप्पणियों से वैज्ञानिकों का मनोबल गिरता है। सिरोया ने तंज कसते हुए कहा कि फेक न्यूज पर कार्रवाई की बात करने वाली कांग्रेस सरकार को पहले अपने मुख्यमंत्री पर ही केस दर्ज करना चाहिए।

विज्ञापन
भाजपा सांसद लहर सिंह सिरोया - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा सांसद लहर सिंह सिरोया ने शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर कोविड वैक्सीन को लेकर झूठी खबर फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का हालिया बयान न केवल भ्रामक है, बल्कि वैज्ञानिकों के मनोबल को भी गिराता है। दरअसल, सिद्धारमैया ने हाल ही में कर्नाटक के हासन जिले में हुई अचानक हार्ट अटैक से हुई मौतों को कोविड-19 वैक्सीनेशन से जोड़ते हुए कहा था कि ये वैक्सीन जल्दबाजी में मंज़ूरी दी गई थी।

फेक न्यूज फैलाने मामले में कार्रवाई की मांग

विज्ञापन

सीएम सिद्धारमैया के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लहर सिंह सिरोया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री जिस रफ्तार से फर्जी बयान दे रहे हैं, उसी दर से उन पर ही फेक न्यूज फैलाने का पहला केस दर्ज हो सकता है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि कर्नाटक सरकार खुद फेक न्यूज फैलाने वालों पर सात साल की सजा और जुर्माने की बात कर रही है।

ये भी पढ़ें:- Kerala: कोट्टायम मेडिकल कॉलेज हादसे पर सहकारिता मंत्री वासवान की सफाई, कहा- बचाव अभियान में नहीं की गई देरी

कांग्रेस हाईकमान को सिद्धारमैया पर भरोसा नहीं- सिरोया

विज्ञापन

इसके साथ ही सिरोया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस सरकार वैज्ञानिकों के काम को नीचा दिखाने की कोशिश कर रही है, जिन्होंने महामारी के समय करोड़ों लोगों की जान बचाई। उन्होंने आगे कहा कि शायद अब कांग्रेस में ऐसा कोई नहीं बचा जो सिद्धारमैया को रोके। हो सकता है खुद कांग्रेस हाईकमान को भी भरोसा न हो कि उनकी सरकार ज्यादा दिन चलेगी। इसके अलावा अंत में सिरोया ने ये भी कहा कि आखिरकार, विद्रोही गतिविधियों का कोई टीका नहीं बना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Marathi Row: 'गरीब हिंदी बोले तो पीटा जाता है, जावेद अख्तर और आमिर खान को कोई...', मराठी विवाद पर नितेश राणे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें