कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों काफी उबाल है। भाजपा नेताओं के संग हिस्ट्रीशीटर साइलेंट सुनील के दिखने से विपक्षी पार्टियां खूब हमलावार हैं। इस बीच विपक्षी पार्टियों समेत सोशल मीडिया पर लोगों ने यह सवाल पूछने शुरू कर दिए कि हिस्ट्रीशीटर साइलेंट सुनील भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने जा रहा है। लेकिन अब भाजपा ने इस बात का खंडन किया है।
हिस्ट्रीशीटर की भाजपा में शामिल होने की अफवाह
हिस्ट्रीशीटर के भाजपा में शामिल होने की अफवाहों को दरकिनार करते हुए कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने मंगलवार को कहा कि साइलेंट सुनील की भाजपा में शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। बता दें कि रविवार को अपराधी सुनील सांसद पीसी मोहन और तेजस्वी सूर्या के अलावा विधायक उदय गरुड़हर सहित भाजपा के कई नेता एक रक्तदान शिविर में साथ नजर आया था। वहीं सुनील पर अभी भी कई मुकदमे चल रहे हैं। वह कई साल तक पुलिस की नजर से दूर रहा।
नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने कहा कि हमें जानकारी मिली है कि बेंगलुरु शहर में साइलेंट सुनील ने एक रक्तशिविर कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें कुछ भाजपा नेता शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में शामिल होने वाले नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। साथ ही उन्होंने आगे कि पार्टी नेताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
दाऊद इब्राहिम भाजपा में शामिल हो सकता है
नलिन कुमार कतील ने कहा कि पार्टी चरमपंथियों, आतंकवादी गतिविधियों के समर्थकों और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को किसी भी पार्टी में शामिल नहीं करेगी। वहीं कांग्रेस ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। सभी वांछित अपराधी अब भाजपा में होने जा रहे हैं। अब भाजपा एक और उपद्रवी को पार्टी में शामिल करने के लिए तैयार है। कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा कि एक अंडरवर्ल्ड अपराधी दाऊद इब्राहिम भाजपा में शामिल हो सकता है और संत बन सकता है।