तेलंगाना के एक भाजपा नेता ने बुधवार को कहा कि साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव अगले साल अगस्त-सितंबर में हो सकते हैं। ऐसा पार्टी की तरफ से लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ-साथ कराने के एजेंडे पर आगे बढ़ने के कारण हो सकता है।
पढ़ें- लोकसभा की पहली महिला महासचिव होंगी स्नेहलता, 1 दिसंबर को संभालेंगी पदभार
तेलंगाना भाजपा के प्रवक्ता कृष्ण सागर राव ने कहा कि संसद के अगले या आगामी सत्र में एकसाथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव कराने संबंधी बिल पारित किया जा सकता है। राव ने कहा, ‘मेरा पूर्वानुमान है कि आम चुनाव अगस्त-सितंबर 2018 में समय से पहले हो सकते हैं। मैं यह बात कह नहीं रहा हूं।’ यह पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं है लेकिन एक विश्लेषक के रूप में मैं यह देख रहा हूं कि संसद के इस या अगले सत्र में एक साथ चुनाव कराने संबंधी बिल पारित हो सकता है। राव के अनुसार यह कानून पहले दो चरण सुनिश्चित (शुरुआत में एक साथ चुनाव का) करेगा।