फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमा भारती की सभा में भाजपा नेता की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 27 Feb 2017 03:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
सहजनवां में केंद्रीय मंत्री उमा भारती की सभा की तैयारी के दौरान विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजेंद्र शुक्ल की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनते ही भाजपा नेताओं में शोक छा गया। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े थे। 
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने बताया कि रविवार को सहजनवां के डोहरिया बाग में उमा भारती की सभा थी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ वह तैयारी में जुटे थे। अचानक राजेंद्र शुक्ल मंच पर गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, मगर वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

राजेंद्र की मौत की खबर मिलते ही मेडिकल कॉलेज में भाजपा नेताओं और उनके शुभचिंतकों की भीड़ जुटने लगी। देर शाम सांसद महंत आदित्यनाथ उनके घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें