भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया है कि साल 2024 में महाराष्ट्र में भारत की नागरिकता देने के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के फर्जी दस्तावेज बनाए गए हैं। इस फर्जीवाड़े में बड़े स्तर पर राज्य की कई ग्राम पंचायतें और अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
महाराष्ट्र में लगातार अवैध बांग्लादेशी प्रवासी मिल रहे हैं। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने दावा किया है कि साल 2024 में महाराष्ट्र में भारत की नागरिकता देने के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के फर्जी दस्तावेज बनाए गए हैं। इस फर्जीवाड़े में बड़े स्तर पर राज्य की कई ग्राम पंचायतें और अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि मौजूदा समय में दो लाख अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों ने जन्म प्रमाण पत्र जैसे फर्जी दस्तावेज हासिल करने के लिए आवेदन किया है। अकेले भिवंडी में ही एक हजार से अधिक बांग्लादेशी नागरिकों ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है। इनमें से सैकड़ों को स्थानीय तहसीलों और ग्राम पंचायतों ने पहले ही प्रमाण पत्र जारी कर दिए हैं।
सोमैया ने कहा कि मैंने जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र और संबंधित आवेदनों के रिकॉर्ड का निरीक्षण करने में एक घंटे से अधिक समय बिताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने बांग्लादेशियों को फर्जी दस्तावेज देने के बदले खूब वसूली की। नासिक के मालेगांव में भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने मामले में तत्काल कार्रवाई का आह्वान किया।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि खोनी, महापोली और पडघा जैसी कई ग्राम पंचायतों ने दस्तावेजों के उचित सत्यापन के बिना अवैध रूप से जन्म प्रमाण पत्र जारी किए। 50, 60 और 70 वर्ष की आयु के लोग जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर रहे हैं। वे इतने वर्षों में कहां थे?
सीएम फडणवीस से की हस्तक्षेप की मांग
किरीट सोमैया ने प्रमाणपत्रों को जारी करने पर रोक लगाने और पिछले साल राज्य में बांग्लादेशी नागरिकों को जारी किए गए 1.50 लाख से अधिक जन्म प्रमाणपत्रों की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने कहा कि फर्जी दस्तावेज जारी करने की ऐसी अनियमितताओं में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। बाहरी लोगों को जन्म प्रमाण पत्र जारी करने वाली ग्राम पंचायतों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।
एसआईटी ने की जांच
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मालेगांव में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने के आरोपों की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस पर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा कि जांच टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी की है और एक प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।