फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारद स्टिंग मामले में सीबीआई ने भाजपा नेता मुकुल रॉय से की पूछताछ

Wed, 28 Aug 2019 07:13 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुकुल रॉय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय जांच ब्यूरो (दिल्ली) ने नारद स्टिंग मामले के संबंध में पूछताछ के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकुल रॉय को बुधवार को बुलाया। सूत्रों ने बताया कि  सीबीआई के समक्ष पेश हुए मुकुल रॉय से सीबीआई ने नारद मामले में पूछताछ की। 

विज्ञापन

 



पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नारद न्यूज के सीईओ मैथ्यू सैमुएल ने एक स्टिंग किया था। इसमें तृणमूल कांग्रेस के सांसदों, मंत्रियों और कोलकाता नगर निगम के मेयर को काम कराने के एवज में पैसा लेते हुए दिखाया गया था। 

उस वक्त मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस का हिस्सा थे। इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई को जांच सौंपी गई थी। सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के 12 शीर्ष नेताओं तथा एक आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। 
विज्ञापन


इन नेताओं में सांसद और पश्चिम बंगाल के मंत्री भी शामिल थे। इस सिलसिले में रिश्वत और आपराधिक कदाचार से निपटने के लिए भ्रष्टाचार निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें