फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक : भाजपा नेता की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में हड़कंप

Sat, 23 Jun 2018 09:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
विज्ञापन
मोहम्मद अनवर
विज्ञापन
कर्नाटक में आरएसएस कार्यकर्ताओं और भाजपा नेताओं की हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिकमंगलौर में शुक्रवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा नेता मोहम्मद अनवर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मोहम्मद अनवर चिकमंगलौर शहर के भाजपा के मुख्य सचिव थे। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता मोहम्मद अनवर रात 9.30 बजे के करीब किसी स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने उनपर हमला बोल दिया और चाकू से गोदकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। आनन-फानन में उन्हें चिकमंगलौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की मानें तो ये घटना आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है। फिलहाल पुलिस को हमलावरों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। बसावनहल्ली पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें