फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP का आरोप- पहले अल्पसंख्यक फिर दलित और अब महिलाओं का मुद्दा उछाल रही है कांग्रेस

Fri, 13 Apr 2018 02:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ और उन्नाव दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ चुका है। इस मामले में राजनीतिक बयानबाजी से लेकर  देश भर में राजनीतिक प्रदर्शन भी हो रहे हैं। एक ओर जहां  कठुआ और उन्नाव रेप मामले में देर रात इंडिया गेट तक कैंडल मार्च कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभी को चौंका दिया वहीं बीजेपी भी पलटवार के साथ तैयार बैठी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने इशारों इशारों में कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि कठुआ मामले में जांच चल रही है। विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है, इस मामले में छह-सात लोग गिरफ्तार कर किए गए हैं। उन्होंने एक बार फिर ने गुलाम नबी आजाद पर इशारे में हमला बोला, उन्होंने कहा कि जम्मू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएस सलेठिया गुलाम नबी के पोलिंग एजेंट हैं और वह इस मामले में जांच में असर डाल रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में मीनाक्षी ने कहा कि उन्नाव की घटना दस महीने पहले का है। पोलिस ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान लिया था,  लेकिन महिला ने तब विधायक का नाम नहीं लिया था, उसने योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री को भी पत्र लिखा था जिसमें उसने विधायक पर आरोप लगाया था, फिर तुरंत कार्यवाई शुरू हो गई। लेकिन अब देखिए कांग्रेस कितनी व्याकुल है, उनके प्लान को समझिए।
विज्ञापन


पहले वह माइनॉरिटी, माइनॉरिटी चिल्ला रहे थे, फिर दलित-दलित और अब महिला महिला। और वह किसी न किसी रूप में केंद्र सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं जबकि राज्य सरकार सभी मामलों पर सख्त कार्रवाई कर रही है।  

बच्चियों के साथ हुई इस घटना की पार्टी पहले ही निंदा कर चुकी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और जम्मू कश्मीर के मंत्रियों को गुमराह किया गया है। उन्हें समझना होगा कि कभी भी एक तरफ की बातें सुनकर कार्रवाई नहीं की जाती है इस देश में कानून है जो अपना काम कर रहा है।  

 


वहीं  गुलाम नबी आजाद ने मीनाक्षी लेखी के लगाए आरोप को स्वीकार करते हुए कहा कि हां, जम्मू बार एसोसिएशन के चीफ बी एस सलेठिया मेरे पोलिंग एजेंट हैं। और जम्मू कश्मीर में बीजेपी के नेता लाल सिंह भी पहले कांग्रेस में थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी में शामिल होने से पहले वह सेक्युलर थे लेकिन बीजेपी ने जम्मू कश्मीर में इतना माहौल खराब कर दिया कि अब वह सांप्रदायिक हो गए हैं।     
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें