फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: भाजपा नेता ईश्वरप्पा को मिले पत्र में जीभ काटने की धमकी, शिकायत दर्ज

Thu, 25 Aug 2022 12:18 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, शिवमोगा

सार

भाजपा नेता ईश्वरप्पा के निजी सहायक ने कार्रवाई की मांग की साथ ही धमकी भरे पत्र के साथ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी है। 
विज्ञापन
केएस ईश्वरप्पा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा को एक धमकी भरा पत्र मिला है, यह पत्र डाक से उनके पास पहुंचा है। कन्नड़ में लिखे गए एक अज्ञात शख्स ने चिट्ठी में पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा की जुबान काटने की धमकी दी है।

विज्ञापन


पत्र में लिखा है कि अगर उन्होंने एक बार फिर टीपू सुल्तान को मुस्लिम गुंडा कहा तो उनकी जीभ काट दी जाएगी। वहीं ईश्वरप्पा के निजी सहायक ने कार्रवाई की मांग की साथ ही धमकी भरे पत्र के साथ पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत दी है। 

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि हमारे पास केवल सूचना थी। हम एक शिकायत की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हमें अभी तक पत्र की प्रति प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


बता दें कि इस साल फरवरी में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव भड़क गया था इसके खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए ईश्वरप्पा अक्सर मुस्लिम गुंडे शब्दों का इस्तेमाल करते थे। 

पत्र पर प्रतिक्रिया देते हुए ईश्वरप्पा ने कहा कि पत्र में लिखा गया है कि मैंने टीपू को मुस्लिम गुंडा कहा था। इसलिए, वे मेरी जीभ काट देंगे। अतीत में, मुझे दुबई से धमकी भरा फोन आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें