फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी के झांसे में नहीं आएंगे केरलवासी: अल्फोंस

Sun, 28 Feb 2021 04:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता केजे अल्फोंस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

केंद्र सरकार को मछुआरों का विरोध बताने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा के राज्यसभा सांसद केजे अल्फोंस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा, केरल के लोग उनके झांसे में नहीं आने वाले हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, एनडीए सरकार ने मछुवारों के लिए अलग मंत्रालय बनाया है। सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान मत्स्य पालन के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का राहत पैकेज भी दिया है।

अल्फोंस ने पूछा कि आखिर कांग्रेस ने अपने 70 साल के शासन में मछुवारों के लिए क्या किया? उन्होंने कहा, राहुल कुछ पढ़ते या सुनते नहीं हैं। बस अपने मन से कुछ भी कहते रहते हैं। राहुल गांधी के मौजूदा बयान ने भले ही समाचार चैनलों को आकर्षित किया होगा, लेकिन केरल की जनता उनके झांसे में नहीं आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा केरल विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें