फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराध: भाजपा नेता खुशबू सुंदर का ट्विटर अकाउंट हैक, अकाउंट का प्रोफाइल नाम बदलकर कर दिया 'ब्रायन'

Fri, 23 Jul 2021 06:11 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अभिनेत्री एवं भाजपा नेता खुशबू सुंदर का  ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। खुशबू ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि पिछले कुछ दिनों से उनके अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट या कोई भी अन्य गतिविधि उन्होंने नहीं की।
 
विज्ञापन
खुशबू सुंदर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजेपी नेता खुशबू सुंदर के अकाउंट का प्रोफाइल नाम बदलकर 'ब्रायन' कर दिया गया है, जबकि कवर इमेज में भी बदलाव किया गया है और उनके सारे ट्विट्स हटा दिए गए हैं।  यह दूसरी बार है जब खुशबू के ट्विटर अकाउंट्स के साथ छेड़छाड़ की गई है। अप्रैल 2020 में, इसी तरह की घटना होने पर उन्होंने   इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने प्रशंसकों से मदद मांगी थी।

विज्ञापन


मंगलवार को बीजेपी नेता ने कहा,  मैं बताना चाहती हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट तीन दिन पहले हैक हो गया था। हम ट्विटर के प्रशासनिक कार्यालय से इस संबंध में सम्पर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से अकाउंट से किए जा रहे ट्वीट या कोई भी गतिविधि मेरी तरफ से नहीं की गई।

मेरे अकाउंट का इस्तेमाल हिंसा या नफरत फैलाने के नहीं हो

खुशबू ने कहा, मैं नहीं चाहती कि मेरा अकाउंट हिंसा या नफरत को भड़काए। ट्विटर को अपनी कार्रवाई और तेज करने की जरूरत है। कहीं न कहीं सुरक्षा में चूक है। उन्होंने कहा मुझे अपने ट्विटर फॉलोअर्स वापस चाहिए, अपने सभी ट्विट्स वापस चाहिए। उन्होंने दावा किया कि हैकर ने उनकी ईमेल आईडी बदल दी है
विज्ञापन


बाद में भाजपा नेता ने राज्य के पुलिस प्रमुख सी शैलेंद्र बाबू को शिकायत दी। उन्होंने ट्विटर अकाउंट के दुरुपयोग की आशंका जतायी है। पुलिस प्रमुख से मुलाकात के बाद खुशबू सुंदर ने संवाददाताओं से कहा कि उनके ट्विटर अकाउंट का नाम बदल दिया गया है और वह इसे इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं।




गौरतलब है कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले अक्तूबर 2020 में  खुशबू ने कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ज्वाइन करने के बाद खुशबू ने कहा था कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है और राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए देश को नरेंद्र मोदी जैसे नेता की ही जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें