फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: भाजपा नेता खुशबू सुंदर की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचीं नेत्री

Wed, 18 Nov 2020 02:09 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजावला, चेन्नई
विज्ञापन
खुशबू सुंदर भाजपा नेता की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई - फोटो : ANI
विज्ञापन

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री से राजनेता बनीं खुशबू सुंदर का बुधवार को दुर्घटना की शिकार हो गई। यह हादसा तमिलनाडु के मेलमैरुवथुर में हुआ। हालांकि गनीमत ये रही कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। घटना को लेकर पुलिस की जांच चल रही है। भाजपा नेता के साथ दुर्घटना उस समय हुई जब वे 'वेल यात्रा' के लिए जा रही थीं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्वीट करके दी।

विज्ञापन

 

ईश्वर की कृपा से सुरक्षित हूं
खुशबू सुंदर ने ट्वीट कर कहा, 'मेलमैरुवथुर के पास दुर्घटना हो गई। एक टैंकर हमसे टकरा गया। आपके आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से मैं सुरक्षित हूं। कुड्डालोर में वेल यात्रा में हिस्सा लेने के लिए अपनी यात्रा जारी रखूंगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भगवान मुरुगन ने हमें बचा लिया। मेरे पति का उनमें भरोसा आज दिख गया।'

पुलिस कर रही मामले की जांच
भाजपा नेता ने ट्वीट कर कहा है कि टैंकर आकर उनकी कार से टकराया था। उन्होंने कहा कि उनकी कार सही लेन में चल रही थी और पता नहीं टैंकर कहां से आकर टकरा गया। ये साजिश है या नहीं पुलिस इसका पता लगाने के लिए ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। बता दें कि सुंदर हाल भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें