भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के एक ट्वीट करके एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। इस ट्वीट में शाहरुख खान की आने वाली फिल्म रईस के जरिए उन्होने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा।
विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट में लिखा कि चांदी का चम्मच मुंह में लेकर पैदा हुआ 'रईस' भी फटे कुर्ते पहनता है और कोई 'काबिल' हो तो चाय वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है।
और हमारे भारत के #Kaabil, किसी भी परदेस के #Raees से, हर हाल में बेहतर हैं।#IndiaFirst 🇮🇳 pic.twitter.com/k69hfOeoLA
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) January 24, 2017
गौरतलब है कि रईस शाहरुख खान की आने वाली फिल्म का नाम है, जिसके प्रमोशन के लिए उन्होने ट्रेन के जरिए मुंबई से दिल्ली का सफर किया। हालांकि इस दौरान वडोदरा में एक फैन की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शाहरुख ने इस घटना पर बाद में अफसोस भी जताया है।