फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी नेता बोले- पूरा भारत बोले 'जय श्रीराम', विरोध करने वाले इतिहास बन जाएंगे

Sun, 23 Apr 2017 05:02 PM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा है कि गुजरात से गोवाहटी, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 'भारत माता की जय' और 'जय श्रीराम' लोगों को बोलना होगा और जो इसका विरोध करेंगे, उनका इतिहास बनेगा। दिलीप घोष पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं।  नॉर्थ परगना जिले में आयोजित एक रैली में को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बातें कही।
विज्ञापन
Gujarat to Guwahati,Kashmir to Kanyakumari,ppl must say 'Bharat Mata ki Jai' & 'Jai Sri Ram'.Whoever opposes will be history:Dilip Ghosh,BJP pic.twitter.com/ulI1mLmWuM — ANI (@ANI_news) April 23, 2017 इससे पहले भी कई बार दिलीप घोष विवादित बयान दे चुके हैं। केंद्र सरकार के नोटबंदी के निर्णय के खिलाफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दिल्‍ली में दिए गए तीन दिवसीय धरने के विरोध में दिलीप घोष ने बयान दिया था कि हम चाहते तो उन्हें बालों से घसीटकर बाहर निकाल सकते थे लेकिन हमने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन


वहीं घोष का यह बयान सामने आने के बाद उनके खिलाफ फतवा भी जारी हो गया था। कोलकाता की टीपू सुल्तान मस्जिद के इमाम ने ममता बनर्जी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर दिलीप घोष के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है।

घोष अपने बयानों के लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। दिलीप घोष की शैक्षणिक योग्यता पर भी सवाल खड़े हुए थे। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से घोष ने बीते साल विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल हलफनामे में झाड़ग्राम पॉलीटेकनिक कालेज से डिप्लोमा हासिल करने का दावा किया था। उन्होंने इस बारे में कोई ब्योरा नहीं दिया था। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें