फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: पुलिसकर्मी की गोली से मारे गए पूर्व मंत्री के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री, BJD सरकार पर बोला हमला

Sun, 12 Feb 2023 04:17 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, भुवनेश्वर

सार

 केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारसुगुड़ा में दिवंगत मंत्री के घर पहुंचकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। पार्टी के बरगढ़ सांसद सुरेश पुजारी और पूर्व विधायक राधारानी पांडा के साथ उन्होंने पूर्व मंत्री के बेटे विशाल और बेटी दीपाली से मुलाकात की।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारसुगुडा जिले के ब्रजराजनगर में पुलिसकर्मी द्वारा पूर्व मंत्री नबा किशोर दास की हत्या के मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा की बीजू जनता दल(बीजद) सरकार पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारसुगुड़ा में दिवंगत मंत्री के घर पहुंचकर राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। पार्टी के बरगढ़ सांसद सुरेश पुजारी और पूर्व विधायक राधारानी पांडा के साथ उन्होंने पूर्व मंत्री के बेटे विशाल और बेटी दीपाली से मुलाकात की।
विज्ञापन


प्रधान ने संवाददाताओं से कहा, ओडिशा में अराजकता का माहौल है और मुख्यमंत्री को कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए और मौजूदा स्थिति में सुधार के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। मंत्री की हत्या के मामले में अपराध शाखा द्वारा चल रही जांच पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि मारे गए मंत्री के समर्थक भी सीबी द्वारा की जा रही जांच से संतुष्ट नहीं हैं और वे किसी तीसरे पक्ष द्वारा स्वतंत्र जांच चाहते हैं। 

केंद्रीय मंत्री को नहीं करनी राजनीति: बीजद प्रवक्ता
सत्तारूढ़ बीजद ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस मामले में राजनीति नहीं करनी चाहिए। बीजद प्रवक्ता और सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि अपराध शाखा की जांच सही रास्ते पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें