फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka election: BJP को एक और झटका, टिकट न मिलने पर इस नेता ने पार्टी छोड़ने का किया एलान

Wed, 19 Apr 2023 02:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक

सार

अयानूर मंजूनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह विधान परिषद की सदस्यता और भाजपा से इस्तीफा देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
अयानूर मंजूनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले सूबे में तेजी से सियासी समीकरण बदल रहे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर राजनीतिक दलों में उठापटक तेज है। जिन्हें टिकट नहीं मिला वो नई राह तलाश रहे हैं। जिन्हें टिकट मिल गया वो चुनाव की तैयारियों में जुट गए। ऐसे में भाजपा को एक और झटका लगने वाला है। भाजपा नेता और एमएलसी अयानूर मंजूनाथ ने विधान परिषद की सदस्यता और भाजपा से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

आज करेंगे नामांकन पत्र दाखिल 

अयानूर मंजूनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह विधान परिषद की सदस्यता और भाजपा से इस्तीफा देंगे। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए वह आज नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। 

अंतिम दौर की बातचीत जारी

उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन लोगों की अनुमति से लिया गया है, जिनका उन्होंने विधान परिषद में प्रतिनिधित्व किया था। वहीं दोपहर में उम्मीदवारी को लेकर एक राजनीतिक दल के नेताओं से अंतिम दौर की बातचीत भी की जाएगी। 

पहले ही दे चुके थे संकेत

गौरतलब है, भाजपा नेता और एमएलसी अयानूर मंजूनाथ ने बीते सोमवार को कहा था कि वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे और शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से कर्नाटक विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, वह किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ेंगे या निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे, उन्होंने अभी यह स्पष्ट नहीं किया था। बता दें कि मंजूनाथ शिमोगा से 12वीं लोकसभा के सदस्य थे और उन्होंने कांग्रेस के सारेकोप्पा बंगारप्पा को हराया था। इससे पहले साल 1994-98 के दौरान वे कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें