फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के संस्थापक सदस्य का आरोप- राजनीति के 'निर्मल बाबा' हैं केजरीवाल, चूरन से करते हैं इलाज

Mon, 26 Nov 2018 07:14 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Arvind Kejriwal
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक अश्विनी उपाध्याय ने आप के छठवें स्थापना दिवस पर कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीति के 'निर्मल बाबा' की तरह हैं जो किसी भी समस्या के लिए जमीनी समाधान खोजने की बजाय लोगों को मूर्ख बनाने का प्रयास करते हैं। उपाध्याय ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की जिन समस्याओं का समाधान देने की बात कहकर सत्ता हथियाई थी, उनके सत्ता में आने के बाद इजाफा हो गया है। 
विज्ञापन


आप को छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके अश्विनी उपाध्याय ने अमर उजाला से कहा कि अन्ना आंदोलन से बड़े शीर्ष आदर्शों को लेकर हम निकले थे और 2 अक्टूबर 2012 को पार्टी की नींव रखी थी। उस वक्त पार्टी के मंच पर सिर्फ दो चेहरे थे- महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का। इसका अर्थ था कि हमारी राजनीति में अहिंसा और सच्चाई की बात होगी। 26 नवंबर 2012 को जब हमने पार्टी का रजिस्ट्रेशन कराया तब हमारे सामने सिर्फ दो राजनीतिक मुद्दे थे- करप्शन और पोल्यूशन। 

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि, लेकिन हाल ही में जारी ट्रांसपरेंसी इंटरनेशनल की रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि दिल्ली सरकार के विभागों में भ्रष्टाचार बढ़ा है। इसके साथ ही दिल्ली दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में एक हो गई है। इससे समझ आता है कि उनके आदर्शों की जमीनी हकीकत क्या है? केजरीवाल के अतिमहत्त्वाकांक्षी और अविश्वासी रवैये ने पार्टी के साथ जुड़े हर बड़े चेहरे को पार्टी से दूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें