फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कांग्रेस कर्नाटक को बर्बाद कर देगी, कोई विकास कार्य नहीं हो रहा; भाजपा नेता अमित मालवीय ने कसा तंज

Thu, 27 Jul 2023 03:58 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, बंगलूरू।

सार

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी नेतृत्व से शिकायत की है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में काम नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय। - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय (Amit Malviya) ने गुरुवार को कर्नाटक में विधायकों को उनके निर्वाचन क्षेत्रों में विकास कार्य करने के लिए धन की कमी को लेकर कांग्रेस सरकार पर कटाक्ष किया। वह कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। शिवकुमार ने बुधवार को कहा था कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपनी पांच चुनावी गारंटी के कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न वित्तीय बाधाओं के कारण इस वर्ष विकास के लिए धन नहीं दे सकती है।

विज्ञापन


शिवकुमार कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा था कि यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि बड़ी उम्मीदें रखने वाले पार्टी विधायक स्थिति को समझें और धैर्य रखें। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ विधायक नाराज हैं और उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी नेतृत्व से शिकायत की है कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में काम नहीं करा पा रहे हैं और उनके अनुरोध के अनुसार सरकारी कर्मचारियों के तबादले भी नहीं हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने मंत्रियों के संबंध में भी नाराजगी जताई है और असहयोग का आरोप लगाया है।

मालवीय ने ट्वीट कर कहा, कांग्रेस कर्नाटक को बर्बाद कर देगी। पांच चुनावी गारंटी लागू होने का कोई संकेत नहीं है और अब विकास भी नहीं हो रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि फंड की कमी के कारण विधायक क्षेत्रों में अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें