फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का सूक्ष्म चंदा अभियान: अटलजी के जन्म दिन से पार्टी ने की शुरुआत, पीएम मोदी ने दिए 1000 रुपये

Sat, 25 Dec 2021 03:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया 'मैंने पार्टी फंड के लिए 1000 रुपये का योगदान किया है। हमेशा राष्ट्र को पहले रखने के हमारे आदर्श और हमारे कैडर द्वारा आजीवन निस्वार्थ सेवा की संस्कृति को आपके सूक्ष्म दान से और मजबूत किया जाएगा।'
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर से विशेष सूक्ष्म चंदा अभियान शुरू किया। इसके तहत पार्टी अपने सदस्यों व अन्य से छोटी-छोटी योगदान राशि जुटाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी समेत कई नेताओं ने चंदा देते हुए अन्य लोगों से भी अपील की। 

विज्ञापन

 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर बताया 'मैंने पार्टी फंड के लिए 1000 रुपये का योगदान किया है। हमेशा राष्ट्र को पहले रखने के हमारे आदर्श और हमारे कैडर द्वारा आजीवन निस्वार्थ सेवा की संस्कृति को आपके सूक्ष्म दान से और मजबूत किया जाएगा। भाजपा को मजबूत बनाने में मदद करें। भाजपा और भारत को मजबूत बनाने में मदद करें।'

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस मौके पर कहा, 'हमारे कार्यकर्ता इस सूक्ष्म चंदा अभियान से लाखों लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। नमो ऐप के डोनेशन मॉड्यूल से हम यह चंदा लेंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे विश्व के सबसे बड़े राष्ट्रवादी अभियान को मजबूत करने के लिए अपना आशीर्वाद दें'। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा का यह विशेष चंदा अभियान 11 फरवरी तक चलेगा। इसी दिन पार्टी अपने विचारक दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें