फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बड़े राजनीतिक अभियान की तैयारी में हैं भाजपा

Thu, 08 Sep 2016 06:52 AM IST
शशिधर पाठक/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
सितंबर के आखिरी सप्ताह में भाजपा उ.प्र. में बड़े राजनीतिक अभियान का आगाज कर सकती है। इसकी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो गई हैं और 16 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लखनऊ में पार्टी नेताओं को बाकायदा इससे अवगत करा सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि शाह की 16 सितंबर को लखनऊ में मौजूदगी काफी अहम है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने भी सकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य के अनुसार पार्टी ने जन आंदोलन से लेकर बूथ स्तर पर संपर्क सबकुछ तेज करने जा रही है। हर वर्ग को साधने के लिए भाजपा ने कार्यक्रम तैयार किया है और इस आधार पर हर बूथ पर दस युवा, पांच महिलाओं की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

अमर उजाला से खास बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गोरखपुर, काशी, ब्रज और सहारनपुर से परिवर्तन यात्रा निकालने का खाका तैयार हो चुका है। यह यात्रा पूरे प्रदेश का भ्रमण करके लखनऊ में पहुंचेगी और एक बड़ी जनसभा के साथ इसका समापन होगा। इस दौरान हर यात्रा 100 विधान सभा क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी का एहसास कराएगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि परिवर्तन यात्रा की शुरुआत पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के दिन हो सकता है। उसी दिन गोरखपुर से इस यात्रा की शुरूआत हो सकती है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 16 सितंबर को लखनऊ में इसकी तैयारियों समेत अन्य पहलुओं पर भी बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभा पर भी बड़ा कटाक्ष कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें