फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू के देशद्रोही प्रोफेसरों और छात्रों को गोली मार दो: संजय राठौड़

Wed, 09 Mar 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जेएनयू पर विवादित पोस्ट
  • बीजेपी आई सेल का अधिकारी
  • बाद में डिलीट किया पोस्ट
विज्ञापन
संजय राठौर बीजपी आईटी सेल - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेएनयू विवाद से सरकार अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश कर रही है लेकिन उसके नेता और कार्यकर्ता रोज एक नए विवाद को जन्म देते हैं। गुजरात के एक ऐसे ही कार्यकर्ता ने जेएनयू मुद्दे पर विवादित ट्वीट कर इसे एक बार फिर से भड़का दिया।
विज्ञापन


भाजपा के आईटी सेल के अधिकारी संजय राठौड़ ने जेएनयू विवाद में कन्हैया कुमार को लेकर एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा, 'जेएनयू के देशद्रोही प्रोफेसरों और छात्रों को गोली मार दो और और यह मामला खत्म करो। लेकिन एक समस्या यह भी है कि हमारी सरकार कुत्तों को मारने की इजाजत नहीं देती।'

उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक वेकअपइंडिया (#WakeUpIndia)हैशटैग भी शेयर किया। हालांकि, मीडिया में यह खबर आने के बाद उन्होंने अपनी पोस्ट हटा ली।
विज्ञापन

बीजेपी नेता भी हैं फॉलोवर

संजय राठौर का ट्वीट
संजय राठौड़ इससे पहले भी कन्हैया कुमार को लेकर लगातार कई विवादित पोस्ट करते रहे हैं। कभी वह कन्हैया को निशाना बनाते हैं तो कभी उसके परिवार को। हालांकि  ट्विटर पर संजय के एक लाख से भी ज्यादा फॉलोवर हैं।
  3हजार महीने वाले परिवार का कन्हैया जब हजारो की जैकेट पहन के लाखो के गाडी में घूमता है तो शक जायज है.#WakeUpIndia #WomensDay #JNUCrackdown — Sanjay Rathod (@Sanjay_Vis) March 8, 2016


उनके फॉलोवरों में भाजपा के कई बड़े नेताओं समेत कुछ मंत्री भी शामिल हैं। गौरतलब है कि हाल में लखनऊ के एक भाजपा कार्यकर्ता ने कन्हैया कुमार की जुबान काटने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम देने की बात की थी। उस समय भी सरकार की किरकिरी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें