कल संसद में बड़ा दिन होने वाला है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को अपने सभी लोकसभा सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसमें उनसे शुक्रवार को लोकसभा में मौजूद रहने और सरकार के पक्ष में मतदान करने को कहा गया है। इस दिन वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बजट पारित किया जाएगा। भाजपा ने व्हिप में कहा, 'सभी सांसदों को सूचित किया जाता है कि शुक्रवार को कई अनुदान मांगों पर चर्चा के बिना ही मतदान (गिलोटिन) किया जाएगा। इसलिए सभी सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य है।'
यह भी पढ़ें -
Taiwan-India Relation: ताइवान ने भारत से की एफटीए की पेशकश, डिप्टी एनएसए बोले- इससे चीन से आयात में आएगी कमी
गिलोटिन क्या है?
गिलोटिन एक संसदीय प्रक्रिया है जिसमें बिना ज्यादा बहस के विधेयक पारित किया जाता है। यह तब किया जाता है जब सरकार किसी विधेयक को जल्दी पास कराना चाहती है और विपक्ष इसे रोकने की कोशिश करता है।
बजट सत्र की खास बातें
बता दें कि, एक फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2025-26 पेश किया। इस बजट में टैक्स में बड़ी राहत दी गई थी। बता दें कि, अब 12.75 लाख रुपये सालाना (लगभग 1 लाख रुपये मासिक) कमाने वाले पर कोई आयकर नहीं लगेगा। इससे मध्यम वर्ग को फायदा होगा और घरेलू बचत बढ़ेगी। वहीं सरकार ने बजट में गरीब, युवा, किसान और महिलाओं (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) पर खास ध्यान दिया है। इसके साथ ही कृषि, लघु उद्योग (एमएसएमई), निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद अप्रत्यक्ष करों का बोझ कम हुआ है।
यह भी पढ़ें -
Disha Salian: दिशा सालियान की मौत में क्यों आया आदित्य ठाकरे का नाम, पांच साल बाद फिर कैसे कोर्ट पहुंचा मामला?
पीएम मोदी की बजट पर प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बजट 2025 को भारत के विकास का फोर्स मल्टीप्लायर बताया। उन्होंने कहा, यह 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं का बजट है, जो हर नागरिक के सपनों को पूरा करेगा।
बिहार पर विशेष ध्यान, विपक्ष का विरोध
इस बार के बजट में बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं। जिसमें मखाना बोर्ड का गठन, पटना एयरपोर्ट का विस्तार और नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। वहीं पश्चिम कोसी नहर परियोजना को वित्तीय सहायता दी जाएगी, जिससे 50,000 हेक्टेयर भूमि पर खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा। इसके साथ ही खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान (एनआईएफटीईएम) की स्थापना होगी, जिससे खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि बिहार को चुनावी फायदे के लिए ज्यादा लाभ दिया गया, लेकिन आंध्र प्रदेश को अनदेखा किया गया। बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, इसलिए इसे ज्यादा फायदा दिया गया है।