फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमद पटेल ने कहा- जेपीसी का मजाक बनाकर संसद का अपमान कर रही है भाजपा

Thu, 30 Aug 2018 12:02 PM IST
भाषा, नयी दिल्ली
विज्ञापन
ahmed patel
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल ने राफेल मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग स्वीकार नहीं करने को लेकर आज भाजपा पर निशाना साधा और आरोप लगाया सत्तारूढ़ दल जेपीसी का 'मजाक बनाकर' संसद का अपमान कर रही है।

विज्ञापन


पटेल ने ट्वीट कर कहा, 'जिन्होंने अतीत में जेपीसी की मांग करते हुए संसद नहीं चलने दी वो आज जेपीसी के मायने का मजाक बना रहे हैं। सिर्फ उनकी याददाश्त ही छोटी नहीं है बल्कि वे संसद का अपमान कर रहे हैं।' पार्टी के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष ने कहा, 'उनको यह पता होना चाहिए जेपीसी एक संवैधानिक प्रावधान है जिसे घोटालों की जांच का अधिकार हासिल है।' 
 


दरअसल, वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कल राफेल मामले में कांग्रेस और राहुल गांधी पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया था।पटेल ने चुनावी खर्च को सीमित करने से जुड़ी मांग को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हैरान करने वाली बात है कि एक राष्ट्रीय पार्टी ने चुनावी खर्च की सीमा तय करने की मांग का विरोध किया है। क्या इस पार्टी के पास बेहिसाब धन है?" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें