फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात में हार के डर से सच्चाई से मुंह छिपा रही है भाजपा: कांग्रेस

Sun, 29 Oct 2017 01:56 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : you tube
विज्ञापन
गुजरात विधानसभा चुनाव में हार के डर से भाजपा सच्चाई से मुंह छिपा रही है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हार का डर देखकर भाजपा और उसके नेता ओछे हथकंडों और षडयंत्रकारी हरकतों का सहारा ले रहे हैं। इसी ध्यान बटाने की साजिश के तहत वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल पर आतंकियों से संबंध होने का आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन


सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस को उग्रवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कदापि मंजूर नहीं है। सुरजेवाला ने कहा कि इसी तरह से भाजपा राज्यसभा चुनाव के दौरान 10-10 करोड़ में कांग्रेस के विधायकों की निष्ठा बदलवाने की कोशिश कर रही थी। हाल में पाटीदार नेताओं को एक करोड़ रुपये में खरीदने की कोशिश हो रही है, लेकिन भाजपा की कोई कोशिश कामयाब नहीं हो रही है तो वह ऊल-जलूल आरोप लगाकर गुजरात को बांटने में लग गई है। रणदीप ने कहा कि भाजपा जो आरोप लगा रही है, उस मामले की सच्चाई कुछ और ही है। 

पढ़ें- अहमद पटेल मामले में भाजपा का हमला, नकवी बोले-कांग्रेस का हाथ आतंकवाद के साथ

भाजपा अंकलेश्वर,भरुच में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल अस्पताल में एक साल पहले काम कर चुके कासिम को लेकर यह मुद्दा बना रही है। यह अस्पताल ग्रामीण अंचल में है और लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा दे रहा है। इस अस्पताल को संचालित करने वाला ट्रस्ट के प्रबंधन से न तो अहमद पटेल के परिवार का कोई सदस्य जुड़ा है और न ही प्रशासनिक सेवा में ही कोई निकटवर्ती है। रहा सवाल कासिम का तो वह इस अस्पताल में इको टेकनीशियन के तौर पर काम करता था। उसने यहां से इस्तीफा दे दिया है। गुजरात पुलिस की एसआईटी ने उसे गिरफ्तार किया है और तथा उसके अन्य सहयोगियों द्वारा अहमदाबाद कि एक यहूदी संस्था में आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन


अहमद पटेल ने खुद कहा
रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि अहमद पटेल पर ऐसे ओछे आरोप लगाना हास्यास्पद है। सुरजेवाला ने कहा कि अहमद पटेल ने खुद आगे बढकर कदम उठाया है। पटेल ने खुद कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इसलिए गुजरात एटीएस को उग्रवादियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि गुजरात की राज्य सरकार भाजपा की है। केन्द्र में भी सरकार भाजपा की है। ऐसे में उसे प्रेस वार्ता करने की क्या जरूरत आ पड़ी है। उसे चाहिए कि वह ठोस सबूत हैं तो सख्त से सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें