कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बिहार, हिमाचल प्रदेश के बाद अब कर्नाटक की सत्ता से भी भाजपा आउट हो गई है। यहां कांग्रेस को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस ने 224 में से 136 विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा 104 से सिमटकर 65 पर आ गई है।
इससे पहले मार्च में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। तीनों में ही भाजपा गठबंधन ने अपनी सरकार बचाने में कामयाबी हासिल की थी। त्रिपुरा में भाजपा अकेले तो नगालैंड में सहयोगी एनडीपीपी और मेघालय में सत्ताधारी एनपीपी के साथ गठबंधन के जरिए सत्ता में वापसी की। कुल मिलाकर तीनों ही राज्यों में एनडीए की सरकारें कायम रहीं।
पिछले साल दिसंबर में दो राज्यों गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव हुए थे। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही, लेकिन हिमाचल में भाजपा रिवाज नहीं बदल पाई और सत्ता से बाहर हो गई थी। इसके पहले बिहार में जेडीयू ने गठबंधन तोड़कर आरजेडी का साथ पकड़ लिया था। इसके चलते बिहार की सत्ता से भाजपा को बाहर होना पड़ा था। कुल मिलाकर सालभर के अंदर भाजपा के हाथ से तीन राज्यों की सत्ता छीन गई।
अब देश के 15 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। इन राज्यों में देश की करीब 44.35 फीसदी आबादी रहती है। कांग्रेस अब सात राज्यों में सरकार का हिस्सा हो जाएगी। हिमाचल, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। कर्नाटक में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी। तीन अन्य राज्यों में कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है। इन राज्यों में देश की आबादी का कुल 30.94 फीसदी हिस्सा रहता है।
2014 यानी नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते हुए देश का सियासी नक्शा काफी तेजी से बदला। एक समय था, जब एक के बाद एक कई राज्यों में भाजपा लगातार जीत हासिल कर रही थी। अब इसमें गिरावट आने लगी है। ऐसे में आइये जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश के कितने राज्यों में भाजपा की सरकार थी? कब देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले हिस्से में भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों का शासन आया? और नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने बाद कांग्रेस का क्या हुआ?
सियासी नक्शा
- फोटो : अमर उजाला

- फोटो : AMAR UJALA
जब मोदी सत्ता में आए तब सात राज्यों में थीं भाजपा सरकारें
मई 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने। मोदी के सत्ता में आने के वक्त देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकारें थीं। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। वहीं, आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सरकार चला रही थी। इन दो राज्यों में देश की छह फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। बाकी पांच राज्यों छत्तसीगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। यानी, जब मोदी सत्ता में आए उस वक्त करीब 26 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं।
2014 में जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 37 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल थे।
सियासी नक्शा
- फोटो : AMAR UJALA
2018 में पीक पर पहुंची भाजपा
2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है।
सियासी नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
अभी किन-किन राज्यों की सरकार में है भाजपा?
| राज्य |
किससे गठबंधन? |
| अरुणाचल प्रदेश |
भाजपा-एनपीपी |
| असम |
भाजपा, एजीपी, यूपीपीएल, बीपीएफ |
| गोवा |
बीजेपी, एमजीपी |
| गुजरात |
भाजपा |
| हरियाणा |
भाजपा, जेजेपी, एचएलपी |
| मध्य प्रदेश |
भाजपा |
| महाराष्ट्र |
भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) |
| मणिपुर |
भाजपा |
| मेघालय |
भाजपा |
| नगालैंड |
एनडीपीपी, एनपीएफ, भाजपा |
| पुडुचेरी |
एआईएनआरसी, भाजपा |
| सिक्किम |
एसकेएम, भाजपा |
| त्रिपुरा |
भाजपा, आईपीएफटी |
| उत्तर प्रदेश |
भाजपा |
| उत्तराखंड |
भाजपा |
मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी।
- फोटो : अमर उजाला
कितने राज्यों की सरकार में कांग्रेस?
| राज्य |
किससे गठबंधन? |
| छत्तीसगढ़ |
कांग्रेस |
| राजस्थान |
कांग्रेस |
| हिमाचल प्रदेश |
कांग्रेस |
| झारखंड |
जेएमएम, कांग्रेस |
| बिहार |
जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस |
| तमिलनाडु |
डीएमके, कांग्रेस |
| कर्नाटक |
कांग्रेस को यहां बड़ी जीत मिली है। |
सियासी नक्शा
- फोटो : अमर उजाला
अब आगे क्या होगा?
अभी 15 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। कर्नाटक के बाद इस साल यानी 2023 में अभी पांच राज्यों में और विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में साल के अंत में चुनाव होने हैं। इनमें से सिर्फ मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वहीं, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। मिजोरम में एमएनएफ की सरकार है। तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है।
2024 में लोकसभा और सात राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे। इनमें सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड शामिल हैं। अभी हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है। ओडिशा में बीजद, आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी की सरकार है। इन चुनावों में भाजपा के सामने बड़ी चुनौती यह है कि जहां वह सरकार में है, उसे कायम रखना और जहां वह विपक्ष में है, वहां जीत हासिल करना।