फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम हैकिंग : भाजपा बोली- भारत विरोधी ताकतों ने कांग्रेस के दिमाग को हैक कर लिया

Tue, 22 Jan 2019 12:00 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

साल 2014 के आम चुनाव में धांधली होने के एक भारतीय साइबर विशेषज्ञ के दावे को भाजपा ने खारिज किया है। भाजपा ने सोमवार को इन विस्फोटक आरोपों को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘हैकिंग हॉरर शो’ करार दिया।

विज्ञापन


पार्टी ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी संभावित हार के लिये बहाना ढूंढ़ना शुरू कर दिया है। पार्टी ने इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की मौजूदगी पर सवाल उठाए। 

कांग्रेस पर तीखा हमला करता हुए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि लंदन में संवाददाता सम्मेलन के दौरान उसके नेता कपिल सिब्बल का मौजूद रहना संयोग नहीं था। नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी मां सोनिया गांधी समेत शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने सिब्बल को अपने ‘पोस्टमैन’ के रूप में भेजा होगा।
विज्ञापन


भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को हैक नहीं किया जा सकता। यह स्पष्ट है कि भारत विरोधी ताकतों ने कांग्रेस के दिमाग को हैक कर लिया है। लोकसभा चुनाव में हार से पहले हमने कांग्रेस की ओर से आयोजित हैकिंग हॉरर शो को देखा है। वह अपनी आसन्न हार के लिये बहाना ढूंढ रही है। 




उन्होंने कहा कि ये आरोप भारत को बदनाम करने की कवायद का हिस्सा हैं और लोग इस तरह के प्रयास को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। स्काइप के जरिये लंदन में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए साइबर विशेषज्ञ सैयद शुजा ने दावा किया कि 2014 के आम चुनाव में ईवीएम के जरिए ‘धांधली’ की गई थी और ईवीएम को हैक किया जा सकता है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें