फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: रेव पार्टी के खुलासे पर भाजपा का कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर वार, बंगलूरू को बताया ‘उड़ता बंगलूरू’

Fri, 24 May 2024 06:22 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

Karnataka: भाजपा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस के शासन में कानून और व्यवस्था की बुरी स्थिति हो गई है। इसके साथ भाजपा ने राज्य की राजधानी को ‘उड़ता बंगलूरू’ करार दिया। 

विज्ञापन
कर्नाट भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंगलूरू के एक फार्महाउस में रेव पार्टी में ड्रग्स बरामद होने के बाद भाजपा ने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा ने आरोप लगाया कि कर्नाटक में कांग्रेस के शासन में कानून और व्यवस्था की बुरी स्थिति है। इसके साथ भाजपा ने राज्य की राजधानी को ‘उड़ता बंगलूरू’ करार दिया। आरोप लगाया गया है कि बंगलूरू नशे और रेव पार्टियों का अड्डा बन गया है।  

विज्ञापन


बंगलूरू में हुआ था रेव पार्टी का भंडाफोड़
बता दें कि हाल ही में बंगलूरू पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सिटी के एक फार्महाउस में रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया था। इस रेव पार्टी में कथित तौर पर 103 लोग शामिल थे। छापेमारी के दौरान प्रतिबंधित ड्रग्स एमडीएमए (मिथाइल एनीडियोक्सी मेथामफेटामाइन), गांजा और कोकीन जब्त किया गया था। पुलिस के अनुसार मेडिकल जांच में यह बात सामने आई थी कि एक तेलुगु फिल्म अभिनेत्री समेत 86 लोगों ने नशीले पदार्थों का सेवन किया था। इसके बाद भाजपा ने राज्य की कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। 

भाजपा ने बंगलूरू को करार दिया ‘उड़ता बंगलूरू’
कर्नाटक भाजपा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘कांग्रेस सरकार आने के बाद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई। बंगलूरू में हर जगह अनैतिक आयोजन हो रहे हैं। यह शहर अब ड्रग्स और रेव पार्टियों का अड्डा बन गया है।’ राज्य भाजपा द्वारा एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें सीएम सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की तस्वीरें लगाई गईं हैं। पोस्टर में ‘उड़ता बंगलूरू’ लिखकर आरोप लगाया गया है कि राज्य की राजधानी नशे का अड्डा बन रही है।  
विज्ञापन


कर्नाटक के गृहमंत्री का भाजपा को जवाब 
भाजपा के आरोपों के जवाब में राज्य के गृहमंत्री जी परमेश्वर का कहना है कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ रही है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नशे और ड्रग्स के मामलों में कई विदेशी छात्रों पर कार्रवाई की गई है और उनके ठिकानों और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। जी परमेश्वर ने आगे कहा कि विपक्ष की ओर से यह कहना सही नहीं है कि बंगलूरू ‘उड़ता बंगलूरू’ बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें