फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने घोषित किए उपचुनाव के उम्मीदवार: मंडी से ब्रिगेडियर खुशाल तो खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट, यहां देखिए पूरी लिस्ट

Thu, 07 Oct 2021 09:14 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों की 16 विधानसभा सीटों पर 30 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कारगिल युद्ध के दिग्गज ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर (सेवानिवृत्त) को भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। वह 18 ग्रेनेडियर्स के कमांडिंग ऑफिसर थे, जो 1999 में टाइगर हिल पर कब्जा करने के सफल ऑपरेशन के हिस्सा थे। वहीं मध्यप्रदेश के खंडवा से ज्ञानेश्वर पाटिल को टिकट दिया गया है। भाजपा ने राजस्थान के वल्लभनगर और धरियावाद से उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। वल्लभनगर से हिम्मत सिंह झाला और धरियावाद से खेत सिंह मीणा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा हरियाणा के ऐलनाबाद से भाजपा ने गोपाल कांडा के छोटे भाई गोविंद कांडा को टिकट दिया है। यहां पढ़ें पूरी लिस्ट...

विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें