फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puducherry: BJP ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए मनसुख मांडविया को बनाया प्रभारी, मेघवाल बने सह प्रभारी

Sat, 19 Apr 2025 06:25 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Puducherry Assembly election: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पुडुचेरी विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष 15 जून को समाप्त हो रहा है। वर्तमान में पुडुचेरी केंद्रशासित प्रदेश में ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस गठबंधन की सरकार है, जिसमें भाजपा भी शामिल है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बताया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आगामी पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। मनसुख मांडविया वर्तमान में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हैं। वहीं अर्जुन राम मेघवाल केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री हैं। 

खबर अपडेट हो रही है.....
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें