फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप : वरुण गांधी की मुश्किलें बढ़ी, पार्टी में पड़े अकेले

Sat, 22 Oct 2016 10:23 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
varun gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन
बीजेपी सांसद वरुण गांधी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। 'हनीट्रैप' मामले में रक्षा सूचनाएं लीक करने के आरोपों में घिरे वरुण गांधी पार्टी में अलग-थलग पड़ते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी ने आधिकारिक प्रवक्ताओं को निर्देश जारी किए हैं कि इस मामले में वरुण गांधी का बचाव नहीं करें। इलाहाबाद से बीजेपी सांसद श्यामचरण गुप्ता ने वरुण गांधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सांसद गुप्ता ने कहा है कि मामले की जांच के बाद पार्टी के संसदीय बोर्ड को वरुण गांधी के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। गुप्ता ने कहा, 'यह शर्मनाक है। अगर वरुण गांधी पर लगे आरोपों में सच्चाई है, तो उनके खिलाफ पार्टी को कार्रवाई करनी चाहिए।' हालांकि, सांसद श्यामचरण गुप्ता और वरुण गांधी के बीच पिछले साल से ही विवाद चल रहा है।

यह विवाद उस समय से है जब वरुण गांधी को उत्तरप्रदेश के संभावित सीएम प्रत्याशी के तौर पर नाम उभरकर सामने आया था। अमेरिकी वकील सी एडमंडस ऐलन ने आरोप लगाया था कि उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर अभिषेक वर्मा ने वरुण गांधी को ब्लैकमेल किया था और डिफेंस सिक्रेट हासिल कर लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें