फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार गरीब, किसान, आदिवासी और महिलाओं के लिए समर्पित है: देवेंद्र फडणवीस

Sat, 16 Feb 2019 06:56 PM IST
Gaurav Pandey भाषा,नागपुर
विज्ञापन
देवेंद्र फणनवीस
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसानों, आदिवासियों और महिलाओं के लिए समर्पित है। उन्होंने विभिन्न जनजातीय समुदायों के विकास एवं कल्याण के लिए राज्य सचिवालय में एक विशेष सेल बनाने की घोषणा की। 

विज्ञापन


फडणवीस ने महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के पंढरकावड़ा में एक सार्वजनिक रैली में कहा कि यह सरकार गरीब, किसान, आदिवासी, दलित और महिलाओं के प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के लिए अद्वितीय योजनाएं चलाई है। यह सरकार किसानों के लिए जितनी चिंतित है उतना कोई नहीं है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का हवाला देते हुए फडणवीस ने कहा कि हमारे देश में इससे पहले इस तरह की योजनाओं की घोषणा नहीं की गई थी, जिसमें प्रत्येक किसानों के खाते में 6,000 रुपये जमा करने के लिए 75,000 करोड़ रुपया खर्च किया गया हो। वहीं मुख्यमंत्री ने महिला स्व सहायता समूह (एसएचजी) के लिए ऋण पर कोई ब्याज नहीं लेने की घोषणा की है। 
विज्ञापन

फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस ने 50,000 करोड़ रुपये तक का कृषि ऋण माफ किया था लेकिन मोदी सरकार प्रत्येक साल 75,000 करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा करेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें