फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को बुरी हालत में पहुंचाया, अब बेचना शुरू करेगी: प्रियंका गांधी

Tue, 03 Dec 2019 01:00 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
रेलवे का परिचालन खर्च 10 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच जाने से जुड़ी कैग रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को केंद्र पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को बुरी स्थिति में ला दिया है और अब वह इसे बेचना आरंभ कर देगी।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारतीय रेल देश की जीवन रेखा है। अब भाजपा सरकार ने भारतीय रेल को भी सबसे बुरी हालत में लाकर खड़ा कर दिया है। कुछ दिनों बाद बाकी सरकारी उपक्रमों की तरह भाजपा सरकार रेलवे को भी बेचना शुरू कर देगी। ....क्योंकि भाजपा सरकार का स्किल बनाना नहीं, बेचना है।

गौरतलब है कि संसद में पेश नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट के अनुसार, रेलवे का परिचालन अनुपात (ऑपरेटिंग रेशियो) 2015..16 में 90.49 फीसदी और 2016..17 में 96.5 फीसदी रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय रेल का परिचालन अनुपात वित्त वर्ष 2017-18 में 98.44 प्रतिशत रहने का मुख्य कारण इसका संचालन खर्च बढ़ना है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें