फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जो ईमानदारी से काम करना चाहता है, उसका भाजपा में स्वागत' दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे पर बोले विजयवर्गीय

Fri, 12 Feb 2021 03:05 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले राजनीतिक गहमागहमी बढ़ती जा रही है। चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को झटके पर झटके मिलते जा रहे हैं। आज राज्यसभा सांसद दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे के बाद ममता बनर्जी से बगावत का दौर और बढ़ता जा रहा है। दिनेश त्रिवेदी ने भी पार्टी में घुटन का हवाला देकर अपना इस्तीफा सौंपा है।

विज्ञापन


दिनेश त्रिवेदी के इस्तीफे के बाद पश्चिम बंगाल के प्रभारी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट करते हुए तृणमूल कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सिर्फ दिनेश त्रिवेदी ही नहीं, बल्कि कोई भी और सांसद या विधायक अगर ईमानदारी के साथ राज्य में काम करना चाहता है तो वो पार्टी में रुक ही नहीं सकता। 
 

कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। बता दें कि आज टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के साथ उन्होंने कहा कि मुझे पार्टी में घुटन महसूस हो रही है।
विज्ञापन


टीएमसी सांसद दिनेश त्रिवेदी ने आगे कहा कि मेरे राज्य में लगातार हिंसा की घटना हो रही है, हम यहां कुछ भी नहीं बोल सकते। इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। त्रिवेदी के इस्तीफे पर टीएमसी सांसद सुखेंदु एस रॉय ने कहा कि तृणमूल का मतलब है जमीनी स्तर पर। इससे हमें राज्यसभा में जमीनी स्तर के कार्यकर्ता को भेजने का मौका मिलेगा।

वहीं लोकसभा सांसद सौगात रॉय ने कहा कि - नो कमेंट्स। दिनेश त्रिवेदी की ओर से इस्तीफा देने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि वो अगले कुछ दिनों में भाजपा में शामिल हो जाएंगे। वहीं कैलाश विजयवर्गीय ने उनके पार्टी में शामिल होने का रास्ता भी खोल दिया है। 

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें