राम माधव ने कहा कि मैं अपनी पार्टी में भी इसके बारे में बात कर रहा हूं। उम्मीद है कि हम इस बारे में कुछ कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू में राजनीतिक गतिविधियां सामान्य हो रही हैं।
माधव ने थिंक टैंक ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा आयोजित 'अनुच्छेद 370 के बाद कश्मीर’ विषय पर एक चर्चा में कहा कि जब भी पहला अवसर आएगा तो नई तरह की राजनीतिक गतिविधियां बहाल होंगी। मैं बहुत उत्सुक हूं कि अवसर जल्द से जल्द आए।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से भूतपूर्व राज्य जम्मू कश्मीर में बड़े बदलाव हुए हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि दिल्ली से कोई नया राजनीतिक वर्ग पैदा नहीं किया जा रहा है।