डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यक्रम आयोजित करने पर भाजपा महासचिव ने निशाना साधा है। उन्होंने रविवार को कहा कि मुखर्जी जी की पुण्यतिथि मनाना और उनकी सोच पर अमल करना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। मुखर्जी की राजनीति देश को एक सूत्र में बांधने वाली थी, जबकि ममता की राजनीति देश को बांटने वाली है।
उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी उनकी पुण्यतिथि मना रही हैं, इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। उन्हें उनके विचारों को भी अमल मेंं लाना चाहिए ताकि हिंसा, विशेष रूप से राजनीतिक हिंसा, पश्चिम बंगाल में समाप्त हो जाए। प्रतिशोध के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की जिस तरह से हत्या की जा रही है, वह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की सोच के अनुरूप नहीं है। उनकी राजनीति राष्ट्र को एकजुट करती थी। ममता की राजनीति वह है, जो राष्ट्र को विभाजित करती है।
गौरतलब है कि बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी भारतीय जनसंघ के संस्थापक और भाजपा के विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की रविवार को पुण्यतिथि मना रही है।