फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा हिंसा: हरियाणा सीएम खट्टर पर बीजेपी नहीं करेगी कार्रवाई, दी क्लीन चिट

Sat, 26 Aug 2017 03:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
साध्वी रेप केस में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर फैसले के बाद समर्थकों ने हिंसा की और बवाल काटा। जिसमें अबतक 30 की मौत हो चुकी है और 300 से ज्यादा लोग घायल हैं।
विज्ञापन


जिसके बाद केंद्र सरकार हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से नाराज चल रही थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि केंद्र ने खट्टर को क्लीन चिट दे दी है। माना जा रहा था कि बीजेपी हाई कमान पंचकूला समते राज्य के कई हिस्सों में भड़की हिंसा के बाद उन पर कार्रवाई कर सकती है।

पढ़ें- डेरा समर्थकों की हिंसा के बाद गृह मंत्री राजनाथ के घर आपात बैठक    

ऑनलाइन मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, अमित शाह की अध्यक्षता में हरियाणा बीजेपी के महासचिव डा. अनिल जैन और वरिष्ठ नेता कैलाश विजियर्गीय के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया है। यह भी फैसला लिया गया है कि खट्टर को इससे जुड़े किसी भी प्रकार के स्पष्टीकरण देने के लिए दिल्ली नहीं बुलाया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि राम रहीम को पंचकूला की सीबीआई अदालत ने दोषी करार दिया है। 15 साल, एक आरोपी, तारीख-दर-तारीख 200 से ज्यादा सुनवाई के बाद वह दोषी करार दिए गए। इस पर हाईकोर्ट ने सरकार को फटकार लगाई। राम रहीम पर फैसले के बाद मचाए गए उपद्रव पर पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की फुलबेंच सुनवाई हुई।

पुलिस ने हाईकोर्ट को मामले में अब तक की रिपोर्ट सौंपी। उसके बाद चीफ जस्टिस एस सिंह सारों, जस्टिस अवनीश झिंगन और जस्टिस सूर्यकांत की बेंच ने हरियाणा सरकार को फटकार लगाई और कहा कि हालात देखने से लगता है कि सरकार ने सरेंडर कर दिया और राजनीतिक फायदे के लिए शहर को जलने दिया।

पढ़ें- डेरा हिंसा में 30 की मौत, 300 से ज्यादा घायल, दिल्ली-NCR में धारा 144, हरियाणा में कर्फ्यू

हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि किन अफसरों ने गलत सूचना दी थी, किन अफसरों ने गुमराह किया, उनके नाम बताएं जाएं।  हाईकोर्ट ने कहा कि उपद्रव में हुए नुकसान की भरपाई डेरा सच्चा सौदा करेगा। इसके लिए राम रहीम की संपत्ति को कब्जे में लिया जाए।

वहीं दोषी करार दिए जाने के बाद सच्चा सौदा के डेरों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। प्रदेश भर में राम रहीम के डेरे सील किए जा रहे हैं। हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा के 36 आश्रम सील किए गए हैं।

कुरुक्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के दो आश्रम सील कर दिए गए हैं। उत्तरप्रदेश में भी आश्रमों के खिलाफ कार्रवाई जारी। हरियाणा के एडिशनल चीफ सेक्रेट्री (गृह) ने राज्‍य में डेरा सच्‍चा सौदा के सभी आश्रमों की तलाशी के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें