फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: वापी में BJP नेता को मारी गोलियां, मौके पर हुई मौत, पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटीं

Mon, 08 May 2023 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वलसाड

सार

डूंगरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शैलेश पटेल हर सोमवार को पत्नी के साथ शिव मंदिर जाते थे। आज सुबह भी करीब 7.15 बजे मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन
वापी में BJP नेता को मारी गोलियां - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में वापी जिले का राता तालुका में सोमवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। भाजपा उपाध्यक्ष शैलेश पटेल पत्नी के साथ शिव मंदिर पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक पर आए अज्ञात तीन युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन


गु

डूंगरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शैलेश पटेल हर सोमवार को पत्नी के साथ शिव मंदिर जाते थे। आज सुबह भी करीब 7.15 बजे मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद शैलेष कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर पत्नी के आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक उनकी कार से पास आकर रुकी और बाइक पर बैठे एक शख्स ने कार की खिड़की से उन पर फायरिंग कर दी। चार राउंड फायरिंग में शैलेष को तीन गोलियां लगीं। फायरिंग के बाद आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने बताया कि जब पूजा शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं तो उन्होंने अपने पति को खून से लथपथ पाया और बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पटेल को वापी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया,, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वापी जिले और राता तालुका की पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उनके राता पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें तीनों आरोपी नजर आ रहे हैं। तालुका केअन्य सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बता दें, शैलेश, वापी तालुका की भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष थे। उनकी मौत पर वापी तालुका की भाजपा इकाई के अध्यक्ष सुरेश पटेल सहित स्थानीय नेताओं ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया और जांच की मांग की।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें