वरिष्ठ अधिवक्ता और स्वराज अभियान पार्टी के सह-संस्थापक प्रशांत भूषण को यूपी सरकार के एंटी रोमियो स्कवॉयड पर गई उनकी विवादित टिप्पणी भारी पड़ती दिख रही है। रविवार को भूषण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। भूषण ने एंटी रोमियो स्कवॉयड को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ते हुए भड़काऊ ट्वीट किया था। भूषण ने अपने ट्वीट में कहा था, "रोमियो ने एक महिला से प्यार किया था, जबकि कृष्ण छेड़खानी करने के लिए मशहूर थे। क्या आदित्यनाथ इतनी हिम्मत रखते हैं कि वह अपने सतर्कताकर्मियों को एंटी कृष्णा स्कवॉयड बुला पाएं?
Romeo loved just one lady,while Krishna was a legendary Eve teaser.Would Adityanath have the guts to call his vigilantes AntiKrishna squads? https://t.co/IYslpP0ECv
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) April 2, 2017
भूषण के इस ट्वीट के बाद दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने पहले ट्वीट कर बताया कि वह भगवान कृष्ण का अपमान करने वाले प्रशांत भूषण के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के तिलक मार्ग पुलिस थाने में भूषण के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। हालांकि पु्लिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है।
Filing A police complaint today against Prashant Bhushan for insulting Lord Krishna https://t.co/JCCdkpbGsa
— Tajinder Pal S Bagga (@TajinderBagga) April 2, 2017
कश्मीर पर विवादित बयान देने पर बग्गा ने किया था भूषण पर हमला
प्रशांत भूषण
- फोटो : file photo
ट्विटर पर की गई भूषण की विवादित टिप्पणी को 650 बार रीट्वीट किया गया और करीब 3,500 जवाब दिए गए। कई ट्विटर यूजरों ने कहा कि भगवान कृष्ण के बारे में कुछ भी कहना हिंदुओं की भावनाओं पर हमला है। इस मामले में भूषण ने ट्रोल भी किया। बग्गा ने अपनी शिकायत में कहा कि भूषण ने जानबूझकर और सोच समझकर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के उद्देश्य से अपमानजनक टिप्पणी की।
हालांकि बाद में भूषण की तरफ से सफाई पेश की गई, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था, वह यूपी सरकार के कार्यों की आलोचना कर रहे थे। बग्गा ने यह भी कहा कि जब तक भूषण इस बारे में मांफी नहीं मांग लेते हैं, वह पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत वापस नहीं लेगें। बग्गा ने कहा कि भूषण पहले भी विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूषण के ताजा बयान ने करोड़ों हिंदुस्तानियों को ठेस पहुंचाई है।
बग्गा ने वहीं शख्स हैं जिन्होंने अक्टूबर 2011 में प्रशांत भूषण पर उनके कश्मीर को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद हमला कर दिया था।