फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mizoram: भाजपा ने DGP के पास दर्ज कराई एलएडीसी सदस्य के लापता होने शिकायत, कहा- शरारती तत्वों ने किया अगवा

Fri, 25 Apr 2025 03:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल।

सार

Mizoram: भाजपा में शामिल होने जा रहे एलएडीसी सदस्य तुतुरु सिंह के कथित अपहरण को लेकर मिजोरम भाजपा ने डीजीपी को शिकायत दी है। यह घटनाक्रम एलडीसी में सत्ता परिवर्तन की संभावनाओं के बीच सामने आया है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मिजोरम इकाई ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनिल शुक्ला के समक्ष लाई स्वायत्त जिला परिषद (एलएडीसी) के एक सदस्य तुतुरु सिंह के कथित रूप से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। तुतुरु सिंह ने हाल ही में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) छोड़कर भाजपा में शामिल होने का फैसला लिया था। 

विज्ञापन

 
डीजीपी को सौंपे गए पत्र में भाजपा के प्रदेश महासचिव लालथांगमावी ने कहा कि जिला परिषद के सदस्य (एमडीसी) तुतुरु सिंह ने हाल ही में जेडपीएम से इस्तीफा दिया था। उनको आइजोल जाते समय बुधवार को लुंगलेई शहर के पास कुच असामाजिक तत्वों ने उनका रास्ता रोका और उन्हें अगवा कर लिया। पत्र में दावा किया गया कि तुतुरु सिंह भाजपा में शामिल होने के लिए आइजोल जा रहे थे। शरारती तत्वों ने कथित रूप से सिंह को उनकी गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और लॉन्गतलाई शहर ले गए। 

ये भी पढ़ें: 'पहलगाम हमला याद दिलाता है कि आतंकवाद वैश्विक खतरा', उपराष्ट्रपति धनखड़ का बयान
विज्ञापन

 
भाजपा ने पत्र में तुतुरु सिंह और उनके परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और डीजीपी से जल्द जरूरी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। डीजीपी शुक्ला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।   

यह कथित घटना उस समय सामने आई, जब बुधवार को तुतुरु सिंह और एलडीसी में जेडपीएम के एक अन्य सदस्य एन. जंगुरा ने जेडपीएम की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। जेडपीएम के नेतृत्व वाली एलडीसी में तुतुरु सिंह डिप्टी चीफ व्हिप थे, वहीं जंगरा मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईएम) के सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। जंगुरा गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राकांपा शरद गुट ने भंग की प्रवक्ताओं की समिति, पार्टी में असंतोष की अटकलों के बीच उठाया बड़ा कदम

भाजपा और एनडीए की सहयोगी पर्टी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) ने 25 सदस्यीय एलडीसी में अगली कार्यकारी समिति बनाने का दावा किया है, जिससे हाल में बनी जेडपीएम सरकार के हटने की संभावना बढ़ गई है।  

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें