फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंक के खिलाफ इस तरह लड़ाई लड़ रही भाजपा, पीड़ित परिवारों को अपना बनाया

Tue, 09 Jul 2019 07:41 PM IST
अमर शर्मा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

आतंकवादियों से लोहा लेना सुरक्षाबलों का काम होता है, लेकिन एक राजनीतिक दल के रूप में भाजपा अपने तरीके से आतंक के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। वह आतंकवाद से पीड़ित परिवारों को खुद से जोड़ने का काम कर रही है। मंगलवार को भाजपा ने कश्मीर, पश्चिम बंगाल और केरल सहित देश के अनेक हिस्सों से ऐसे लोगों को अपना सदस्य बनाया जिनके परिवार के लोग आतंकवाद या राजनीतिक हिंसा के शिकार हुए थे। इन परिवारों में कश्मीर में ईद के दिन आतंकियों के हाथों मारे गए शब्बीर अहमद भट के भाई जावेद अहमद भी शामिल थे। आतंकियों के हाथों पिता को खोने वाले जफूर भाई ने भी भाजपा की सदस्यता ली। 

विज्ञापन


भाजपा से जुड़ने के बाद जावेद अहमद ने कहा कि आतंकवाद ने उनके परिवार का सबसे बड़ा सहारा उनसे छीन लिया है। कश्मीर में हजारों ऐसे लोग हैं जो आतंकवाद के कारण बेसहारा हो गए हैं। इसके कारण घाटी में रोजगार के अवसर खत्म हो गए हैं और लोगों के सामने जिंदगी जीने का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। जफूर भाई ने कहा कि केंद्र सरकार जिस तरह आतंकवाद पर कठोर रुख अपनाए हुए है, और साथ ही घाटी के लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रही है, उन्हें उम्मीद है कि घाटी से जल्द ही आतंकवाद का खात्मा होगा।  

भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जावेद अहमद जैसे अनेक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने कहा कि भाजपा का आदर्श 'समावेशी भाजपा, सर्व स्पर्शी भाजपा' है और समाज के सभी वर्गों के लोगों को खुद से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। आतंकवाद से पीड़ित लोगों के साथ खड़े होकर वे यह संदेश देना चाहती हैं कि उनके दुख में पूरा देश उनके साथ है। 

60 फीसदी युवा बनेंगे भाजपा सदस्य

पूनम महाजन ने कहा कि देश में लगभग 60 फीसदी आबादी युवाओं की मानी जाती है। और भाजपा के युवा मोर्चे के अध्यक्ष के रूप में उनका लक्ष्य है कि भाजपा के जितने भी ऩए सदस्य जोड़े जाते हैं उनमें 60 फीसदी हिस्सेदारी युवाओं की हो। बीजेवाईएम ने सदस्यता अभियान के लिए हैशटैग 'बीभाजपा' की नीति अपनाई है। उनके मुताबिक एक संगठन का सदस्य होने का अर्थ केवल सदस्यता लेना नहीं, बल्कि उसकी विचारधारा को ग्रहण करना होता है और इसीलिए उन्होंने बीभाजपा का हैशटैग चलाने का लक्ष्य बनाया है। 

विज्ञापन


समाज के दिव्यांग वर्ग को भी अपने साथ जोड़ने के लिए भाजपा विशेष मुहिम चला रही है। मंगलवार को दिशा जैसे अनेक दिव्यांगों को पार्टी ने अपने साथ जोड़ा जो विशेष वर्ग से थे। उनके अलावा अनेक दिव्यांग खिलाड़ियों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें