पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले की बेशक अभी जांच होना बाकी है लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक षड्यंत्र के रूप में नहीं मान रही है। पार्टी के एक वरिष्ठ महामंत्री का कहना है कि लंकेश की हत्या के कारण और कुछ भी हो सकते हैं।
मगर यह कदम रजनीतिक षडयंत्र से जुड़ा हुआ बिल्कुल नहीं है। जांच आगे बढ़ने पर सब कुछ सामने आ जायेग।तो वहीं पार्टी ने मुद्दे को राजनीतिक बनाये जाने के मामले को लेकर विरोधियों को आड़े हाथ लिया है।
लंकेश के मौत को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है- गडकरी
लंकेश की मौत के मामले को लेकर भाजपा और केंद्र सरकार पर हो रहे सियासी हमलों के बीच केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि लंकेश की मौत को राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच से पहले ही लोग दोषी ठहराने लगे हैं।
पढ़ेंः- पत्रकार हत्याकांड को लेकर राहुल का RSS-BJP पर बड़ा बयान, गडकरी ने बताया निराधार
इस बीच भाजपा के एक अन्य नेता का कहना है कि प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के जरिये आयोजित कर्यक्रम में वाम नेताओं की मौजूदगी हास्यास्पद कदम है। उक्त नेता के अनुसार वाम नेताओं की मौजूदगी ने लंकेश की मौत का मजाक उड़ाया है।
कर्नाटक में पार्टी नहीं मान रही नुकशान
लंकेश मामले को लेकर भाजपा ने राजनीतिक नुकसान का आंकलन शुरू कर दिया है। पार्टी को लगता है कि इससे पार्टी के वोट पर कोई नुकसान नहीं होगा। बावजूद उसके पार्टी ने सजगता बरतते हुए मंगलवार रात से ही कर्नाटक भाजपा के नेताओं से प्रतिक्रिया दिलवानी शुरू कर दी थी।
पढ़ेंः- इन कारणों से हमेशा चर्चा में बनी रहती थी पत्रकार गौरी लंकेश
अनंत कुमार, मुरलीधर राव और प्रदेश भाजपा नेताओं की ओर से निंदा वाले बयान आये। बावजूद उसके मामला बढ़ते देख बुधवार को नितिन गडकरी ने भी मैदान में मोर्च संभाला और मुद्दे को राजनीतिक रंग देने वालों को आड़े हाथ लिया।