फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटिजनशिप बिल के विरोध के बीच तिनसुकिया में भाजपा जिला अध्यक्ष पर हुआ हमला

Thu, 31 Jan 2019 02:24 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आइजोल
विज्ञापन
लखेश्वर मोरां - फोटो : ANI
विज्ञापन
असम के तिनसुकिया में भाजपा जिला अध्यक्ष लखेश्वर मोरां पर सिटिजनशिप बिल को लेकर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया। तिनसुकिया में आरएसएस ने प्रदर्शन की जगह पर एक बैठक का आयोजन किया था। ऑल असम स्टूडेंट यूनियन, असोम जातियाताब्दी युवा छात्र परिषद् और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बीच झड़प हो गई। सिटिजनशिप बिल लोकसभा से पास हो गया है मगर राज्यसभा में अभी इसकी परीक्षा बाकी है।
विज्ञापन

 


यह कर रहे हैं विरोध

विरोध करने वालों में मेघालय सरकार में भाजपा की सहयोगी नेशनल पीपल्स फ्रंट, नागालैंड सरकार में सहयोगी नेशनल डेमोक्रेटिक पीपल्स फ्रंट, त्रिपुरा में भाजपा की सहयोगी स्वदेशी पीपल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी), मिजोरम की सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट शामिल है। राज्यसभा में पहले से ही संख्याबल के मामले में पिछड़ी भाजपा को सिटीजनशिप बिल के मुद्दे पर बिहार सरकार में सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का भी साथ नहीं मिल रहा है। जदयू ने इस बिल के विरोध में वोट करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है बिल को लेकर आपत्ति?

सिटिजनशिप बिल 1955 में संशोधन के बाद नया बिल पकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के हिंदू, पारसी, सिख, जैन, बौद्ध और ईसाई धर्म के अल्पसंख्यक शरणार्थियों को धार्मिक आधार पर भारत की नागरिकता देता है। असम के लोग इस नए बिल को अपने लिए खतरा मानते है और उनके मुताबिक यह असम संधि के खिलाफ है, जिसके मुताबिक 24 मार्च 1971 के बाद प्रदेश में आने वाला विदेशी नागरिक माना जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें