फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal SIR: 'केंद्रीय कर्मचारियों को माइक्रो-ऑब्जर्वर बनाया जाए', भाजपा की मांग; दस्तावेजों की CCTV निगरानी हो

Thu, 04 Dec 2025 01:24 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भजपा ने पश्चिम बंगाल में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान केंद्रीय कर्मचारियों को माइक्रो-ऑब्जर्वर नियुक्त करने और पूरे स्क्रूटनी चरण की CCTV निगरानी की मांग की है। 

विज्ञापन
भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक गर्मी बढ़ गई है। राज्य के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को चुनाव आयोग को पत्र लिखकर यह मांग की कि एसआईआर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को माइक्रो-ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया जाए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि एसआईआर का दूसरा चरण पूरे पुनरीक्षण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, क्योंकि इसी पर निर्भर करेगा कि अंतिम मतदाता सूची कितनी सटीक, निष्पक्ष और छेड़छाड़-मुक्त होगी। उन्होंने दावा किया कि इस प्रक्रिया के दौरान अनुचित प्रभाव और हस्तक्षेप की लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं, जो एसआईआर की विश्वसनीयता को खतरे में डालती हैं।

ये भी पढ़ें:- West Bengal Elections: चुनाव से पहले ममता बनर्जी का 'वक्फ' वाला दांव, कहा- किसी की जमीन छूने नहीं दूंगी
विज्ञापन


उन्होंने आयोग से अपील की कि पूरा स्क्रूटनी चरण और सुनवाई CCTV कैमरों की निगरानी में कराई जाए और फुटेज को एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने तक सुरक्षित रखा जाए। उनके मुताबिक, यह कदम पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा और किसी भी प्रकार की हेराफेरी की संभावनाओं को खत्म करेगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा निष्पक्षता बनाए रखने के लिए जरूरी है कि माइक्रो-ऑब्जर्वर केंद्रीय कर्मचारियों में से हों, ताकि राजनीतिक दबाव की कोई गुंजाइश न रहे। भाजपा का दावा है कि इससे मतदाता सूची में संभावित गड़बड़ियों को रोका जा सकेगा और प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बढ़ेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें