फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: भाजपा ने की अजीत पवार और अनिल परब के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग

Thu, 01 Jul 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

एंटीलिया विस्फोटक कार मामले में गिरफ्तार सचिन वाजे ने एनसीपी नेता व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और शिवसेना नेता व मंत्री अनिल परब के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राज्य के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और परिवहन मंत्री अनिल परब के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र लिखा है।

विज्ञापन


पाटिल ने कहा है कि जिस तरह से उगाही और कदाचार के आरोप में राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की सीबीआई जांच हो रही है। उसी तरह पवार और परब की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए क्योंकि इन दोनों पर भी वसूली का आरोप हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने पत्र में लिखा है कि एंटीलिया विस्फोटक कार मामले में गिरफ्तार सचिन वाजे ने एनसीपी नेता व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और शिवसेना नेता व मंत्री अनिल परब के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


वाजे ने कहा है कि अजीत पवार के एक करीबी ने गुटखा व्यापारियों से 100 करोड़ वसूलने और परब ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएसी) के ठेकेदारों से 100 करोड़ की वसूली करने के लिए कहा था।

इससे पहले मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने अनिल देशमुख पर मुंबई के पब, बार और रेस्टोरेंट से 100 करोड़ की उगाही का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी को पत्र लिखा था।

इस मामले में हाइकोर्ट के आदेश पर देशमुख की सीबीआई जांच शुरू है। पाटिल ने कहा कि दोनों मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। सीबीआई जांच की मांग राज्य के 1 करोड़ 10 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से है। राज्य भाजपा कार्यसमिति ने इन दोनों मंत्रियों के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करने का प्रस्ताव भी पारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें