कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले फर्जी वोटर आईडी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 9,746 फर्जी वोटर आईडी का झोलझाल आखिर किसने किया इस पर लड़ाई तेज होती जा रही है। मामले पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा। तो अब बीजेपी चुनाव आयोग जाने की तैयारी में है।
कांग्रेस की तरफ से प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने की। चुनाव आयोग से मिलकर वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मीडिया को बताया कि बीजेपी कांग्रेस के नेताओं को टार्गेट कर रही है। चुनाव आयोग से मिलकर वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने मीडिया को बताया कि बीजेपी कांग्रेस के नेताओं को टार्गेट कर रही है। वहीं बीजेपी की तरफ से स्मृति इरानी, मुख्तार अब्बास नकवी, जेपी नड्डा और धर्मेंद्र प्रधान आयोग जाने की तैयारी में हैं।
इस फेक वोटर आईडी मामले में बीजेपी और कांग्रेस आमने सामने हो गई है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकारी मशीनरी का गलत उपयोग कर रही है। सिद्धारमैया ने कहा कि मैं 12वीं बार चुनाव लड़ रहा हूं लेकिन मैं पहली बार देख रहा हूं कि चुनाव के दौरान इस तरह से छापेमारी की जा रही है।