फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल: चुनाव आयोग पहुंचा हिंसा का मामला, भाजपा ने की आचार संहिता लागू करने की मांग

Tue, 15 Dec 2020 01:34 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
स्वपन दासगुप्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है। हाल ही में बंगाल में प्रचार करने पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पथराव भी किया गया। वहीं, बंगाल में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के हालात कश्मीर से भी बदतर बताते हुए राज्य में जल्द से जल्द आचार संहिता लागू करने की मांग की। 

विज्ञापन


भाजपा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने किया। इसमें पश्चिम बंगाल भाजपा सचिव सब्यसाची दत्ता और भाजपा चुनाव समिति के संयोजक शिशिर बाजोरिया शामिल थे। तीनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। 


मुलाकात के बाद स्वपन दासगुप्ता ने कहा, हमने चुनाव आयोग से कहा है कि पश्चिम बंगाल में असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, आदर्श आचार संहिता जल्द से जल्द लागू की जानी चाहिए। भाजपा सचिव सब्यसाची दत्ता ने कहा, राज्य में हालात कश्मीर से भी बुरे हो गए हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने चुनाव आयुक्त से मुलाकात के दौरान राज्य में हो रही हिंसा और कानून व्यवस्था को लेकर दो पेज का ज्ञापन सौंपा। इसमें नड्डा के काफिले पर हुए हमले को निंदनीय बताते हुए कहा गया कि राज्य में पुलिस टीएमसी कार्यकर्ता की तरह काम कर रही है। 

पश्चिम बंगाल की सुरक्षा के लिए राज्य में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जाए। सरकारी कर्मचारियों द्वारा टीएमसी को समर्थन दिया जा रहा है, ऐसे में राज्य में निष्पक्ष चुनाव करवाना चुनौतीपूर्ण होगा। इसलिए जल्द से जल्द आचार संहिता को लागू किया जाए। 

वहीं, भाजपा की शिकायत को लेकर चुनाव आयोग सख्त हो गया है। 17 दिसंबर को चुनाव आयोग के उपायुक्त सुदीप जैन बंगाल के दौरे पर जाएंगे और स्थिति का जायजा लेंगे। ऐसे में देखना है कि उनकी राज्य सरकार द्वारा ऐसे में बंगाल की क्या छवि पेश की जाती है। 
 
दो आईपीएस अधिकारियों को इन पदों पर किया गया नियुक्त
पश्चिम बंगाल के डीआईजी ने बताया कि आईपीएस देवेंद्र प्रताप सिंह को आईजी, सिलीगुड़ी पुलिस आयुक्तालय के रूप में नियुक्त किया गया है। आईपीएस त्रिपुरारी अथर्व को आईजीपी, ट्रैफिक, पश्चिम बंगाल के रूप में नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें