फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पटेल का किया आक्रामक बचाव, कांग्रेस नेताओं के हवाले से ही बोला पार्टी पर हमला 

Wed, 07 Aug 2019 05:38 AM IST
Nilesh Kumar हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली 
विज्ञापन
अमित शाह (लोकसभा ) - फोटो : PTI
विज्ञापन

लोकसभा में मंगलवार को अनुच्छेद 370 पर हुई चर्चा के दौरान कांग्रेस दिशाहीन नजर आई। पार्टी के वक्ताओं ने जहां एक ओर पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू को हर मामले में महिमामंडन किया, वहीं पहले गृह मंत्री सरदार पटेल से किनारा करती नजर आई। इसी दौरान भाजपा ने बेहद आक्रामक तरीके से सरदार पटेल का बचाव किया तो नेहरू पर जम कर निशाना साधा।

विज्ञापन


चर्चा के दौरान भाजपा ने कांग्रेस पर हमला करने के लिए उन्हीं की पाटी के नेताओं नेहरू, सरदार पटेल और भीमराव अंबेडकर का सहारा लिया। हालांकि एक बार सदन में जबर्दस्त हंगामा तब हुआ जब नेशनल कांफ्रेंस के सांसद ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अनुच्छेद 370 का समर्थक बता दिया।

चर्चा में भाग लेने वाले कांग्रेस नेता मनीष तिवारी और शशि थरूर ने इस दौरान नेहरू का जम कर महिमामंडन किया। तिवारी ने इस दौरान सैंकड़ों रियासतों का भारत में विलय का जिक्र करते हुए सरदार पटेल की भूमिका की चर्चा तक नहीं की। उन्होंने खासतौर पर जूनागढ़, हैदराबाद और जम्मू-कश्मीर के भारत में विलय की चर्चा करते हुए इसका सारा श्रेय नेहरू को दिया। उन्होंने कहा कि उस दौरान हैदराबाद और जम्मू कश्मीर में फौज भेजने वाले नेहरू थे। अगर ये रियासत वर्तमान में भारत का हिस्सा हैं तो इसका श्रेय नेहरू को जाता है।
विज्ञापन

 
इस पर गृह मंत्री अमित शाह तत्काल तंज कसना नहीं भूले। उन्होंने कहा कि भले ही आप श्रेय नेहरू को दें, मगर दुनिया जानती है कि रियासतों के भारत में विलय में सरदार पटेल की ही भूमिका थी। बस एक जम्मू कश्मीर मामला उनके हाथ में नहीं था जो अब तक देश का सिरदर्द बना हुआ है। भाजपा नेताओं और सरकार के मंत्रियों ने कांग्रेस पर हमला बोलने के लिए उन्हीं की पार्टी के नेताओं का सहारा लिया। 

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि खुद नेहरू ने जिस अनुच्छेद को अस्थाई बताया था, अंबेडकर ने जिसका विरोध किया था, कांग्रेस आज उसी अनुच्छेद के बचाव में खड़ी है। सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कांग्रेस के ही अधूरे एजेंडे को पूरा कर रही है, मगर खुद कांग्रेस अपने ही एजेंडे के विरोध में खड़ी हो गई है।

Trending Videos
विज्ञापन

मुखर्जी पर टिप्पणी पर बवाल

लोकसभा में चर्चा के दौरान अधीर रंजन - फोटो : ANI
इसी दौरान नेशनल कांफ्रेंस के शाह हसनैन मसूदी ने जब यह दावा किया कि खुद श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 का समर्थन किया था तो सदन में हंगामा हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे झूठ बताते हुए इसे कार्यवाही से निकालने की मांग की। 

भारी हंगामे के बीच मसूदी ने कहा कि उनके कहने का आशय यह था कि संविधान सभा में जब अनुच्छेद 370 को लाया गया तो उसका किसी ने विरोध नहीं किया था। इस पर शाह ने कहा कि संविधान सभा में गया प्रस्ताव जब कैबिनेट में गया ही नहीं तो इसमें मुखर्जी की सहमति का सवाल कहां से उठता है।

अनुप्रिया बोलीं, कांग्रेस ने किया पटेल का अपमान

इस दौरान अपना दल की सांसद अनुप्रिया पटेल ने कांग्रेस पर सरदार पटेल का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा क सरदार पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का भारत में विलय कराया। इसे दुनिया मानती है मगर कांग्रेस नहीं। कश्मीर समस्या का बदनुमा दाग केजिम्मेदार नेहरू हैं। अगर यह मामला भी सरदार पटेल के हाथों में होता तो हम आजादी के सात दशक बाद भी इस नासूर को नहीं सह रहे होते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें