44 क्षेत्रीय दलों की कुल संपत्ति में शीर्ष 10 की हिस्सेदारी 95 फीसदी से ज्यादा
रिपोर्ट के अनुसार, 44 क्षेत्रीय दलों शीर्ष 10 राजनीतिक दलों की संपत्ति 2028.715 करोड़ रही। यह सभी क्षेत्रीय दलों का 95.27 फीसदी है। वहीं, क्षेत्रीय दलों में सबसे अधिक संपत्ति समाजवादी पार्टी (सपा) ने 563.47 करोड़ रुपये (26.46 फीसदी) घोषित की। दूसरे स्थान पर तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) रही जिसने अपनी संपत्ति 301.47 करोड़ रुपये बताई। इसके अलावा क्षेत्रीय दलों में तीसरे स्थान पर अन्नाद्रमुक रही जिसने अपनी संपत्ति 267.61 करोड़ रुपये घोषित की है।
राजनीतिक दलों की संपत्तियों में सावधि जमा/एफडीआर का सबसे बड़ा हिस्सा
क्षेत्रीय दलों द्वारा घोषित कुल संपत्ति में सावधि जमा/एफडीआर ने 1639.51 करोड़ (76.99 फीसदी) का सबसे बड़ा हिस्सा रहा। इसमें भाजपा ने 3253 करोड़ और बसपा ने 618.86 करोड़ की संपत्ति घोषित की। कांग्रेस ने 240.90 करोड़ घोषित किए। अन्य क्षेत्रीय दलों में इस श्रेणी में सपा ने 434.219 करोड़, टीआरएस ने 256.01 करोड़, अन्नाद्रमुक ने 246.90 करोड़, द्रमुक ने 162.425 करोड़, शिवसेना ने 148.46 करोड़ व बीजू जनता दल ने 118.425 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी।