फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Waqf Bill: 'मुसलमानों के लिए भाजपा की चिंता देखकर जिन्ना को भी शर्म आ जाएगी', उद्धव ठाकरे का सरकार तंज

Thu, 03 Apr 2025 02:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। इससे पहले लोकसभा ने बुधवार रात करीब एक बजे वक्फ संशोधन विधेयक बहुमत से पारित कर दिया था। विधेयक के पक्ष में 288, जबकि विरोध में 232 मत पड़े थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी पर उद्धव ठाकरे का निशाना - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को केंद्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष किया। ठाकरे ने कहा कि वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान भाजपा और उसके सहयोगियों की ओर से दिखाई गई चिंता पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना को शर्मिंदा कर देगी। लोकसभा से विधेयक पारित किए जाने के कुछ घंटों बाद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी विधेयक पर भाजपा के कपटपूर्ण रुख और जमीन छीनकर अपने उद्योगपति मित्रों को देने की उसकी चाल का विरोध करती है।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व सहयोगी उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा ने केंद्र में तीसरी बार जीत हासिल की है। चीजें अच्छी चल रही हैं, फिर भी वह हिंदू-मुस्लिम मुद्दों को उठा रही है। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि अगर उसे मुसलमान नापसंद हैं तो वह अपने पार्टी के झंडे से हरा रंग हटा दे। ठाकरे ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को अमेरिकी टैरिफ के खतरे और इसे कम करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताना चाहिए।



यह भी पढ़ें- राज्यसभा में सरकार की असल परीक्षा, जानें कैसे NDA-विपक्ष के लिए एक-एक वोट होगा जरूरी
विज्ञापन


सोनिया गांधी ने भी घेरा
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने विधेयक और उसे पारित कराने के लिए सरकार की ओर से दिखाई गई जल्दबाजी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह विधेयक जबरन पास कराया गया है, इसे थोपा गया है।
विज्ञापन


12 घंटे की बहस के बाद आधी रात के बाद पारित किया गया बिल
इससे पहले लोकसभा ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को 12 घंटे की बहस के बाद आधी रात के बाद पारित कर दिया था। विपक्षी सदस्यों की ओर से पेश किए गए सभी संशोधनों को ध्वनि मत से खारिज किए जाने के बाद विधेयक को पारित किया गया। मत विभाजन के दौरान 288 वोट पक्ष में और 232 विपक्ष में पड़े। विधेयक अब गुरुवार को राज्यसभा में आएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें